लक्ष्मण सिंह ने शिवराज के खिलाफ बुधनी से चुनाव लडने की मंशा जताई
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विधानसभा चुनाव लडने की मंशा जताई है.लक्ष्मण सिंह ने आज कहा कि यदि कार्यकर्ता और पार्टी उन्हें अनुमति देगी तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बुधनी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडने को तैयार हैं. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई […]
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विधानसभा चुनाव लडने की मंशा जताई है.लक्ष्मण सिंह ने आज कहा कि यदि कार्यकर्ता और पार्टी उन्हें अनुमति देगी तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बुधनी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडने को तैयार हैं.
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही दो दिन बुधनी विधानसभा क्षेत्र में बिताये हैं तथा उन्होंने महसूस किया कि वहां के लोग परिवर्तन चाहते हैं.सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक बुधनी विधानसभा क्षेत्र से लडने वाले पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अपने बुधनी दौरे के समय उन्होंने कई पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया. यदि लक्ष्मण सिंह बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लडते हैं तो वह इतिहास पुन: दोहराया जायेगा जब चौहान ने वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में उनके बडे भाई एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राघौगढ से चुनाव लडा था. हालांकि चौहान को उस समय चुनाव में पराजित होना पडा था.