12.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मणिपुर और त्रिपुरा में 18 घंटे की आम हड़ताल

इम्फाल : भारतीय संघ में मणिपुर और त्रिपुरा के विलय के विरोध में प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने दोनों राज्यों में 14 अक्तूबर की आधी रात से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान किया है.यहां आज जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार कोरकॉम (छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों की समन्वय समिति )और नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ […]

इम्फाल : भारतीय संघ में मणिपुर और त्रिपुरा के विलय के विरोध में प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने दोनों राज्यों में 14 अक्तूबर की आधी रात से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान किया है.यहां आज जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार कोरकॉम (छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों की समन्वय समिति )और नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(एनएलएफटी )ने हड़ताल का आह्वान किया है.

अधिकारियों ने बताया कि पूरे मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने उग्रवादियों की गतिविधियां रोकने के लिए गश्त बढा दी है.कोरकॉम छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों का समूह है. इसमें यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, रेवोल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट, कांगलेई यावोल कान लुप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ कांगलेईपेक, पीपल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपेक शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें