मणिपुर और त्रिपुरा में 18 घंटे की आम हड़ताल
इम्फाल : भारतीय संघ में मणिपुर और त्रिपुरा के विलय के विरोध में प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने दोनों राज्यों में 14 अक्तूबर की आधी रात से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान किया है.यहां आज जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार कोरकॉम (छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों की समन्वय समिति )और नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ […]
इम्फाल : भारतीय संघ में मणिपुर और त्रिपुरा के विलय के विरोध में प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने दोनों राज्यों में 14 अक्तूबर की आधी रात से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान किया है.
यहां आज जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार कोरकॉम (छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों की समन्वय समिति )और नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(एनएलएफटी )ने हड़ताल का आह्वान किया है.अधिकारियों ने बताया कि पूरे मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने उग्रवादियों की गतिविधियां रोकने के लिए गश्त बढा दी है.
कोरकॉम छह प्रमुख उग्रवादी संगठनों का समूह है. इसमें यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, रेवोल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट, कांगलेई यावोल कान लुप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ कांगलेईपेक, पीपल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपेक शामिल हैं.