मुस्लिम आज भी करते हैं सपा पर ही भरोसा : मुलायम

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी ने ही मुसलमानों की भाषा, संस्कृति तथा पहचान को सम्मान दिलाया है और मुस्लिम आज भी सपा पर ही विश्वास करते हैं. यादव ने सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आज कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 21, 2013 6:57 PM

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी ने ही मुसलमानों की भाषा, संस्कृति तथा पहचान को सम्मान दिलाया है और मुस्लिम आज भी सपा पर ही विश्वास करते हैं. यादव ने सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आज कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में सपा के खिलाफ कई तरह की साजिशें रची जाएंगी. इनसे सतर्क रहकर आगामी लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताना होगा. तभी केंद्र में सपा की नीतियां लागू की जा सकेंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राज में मुस्लिमों की बहुत बेकद्री हुई है और भाजपा राज में गुजरात में उनका कत्लेआम हुआ. सपा ने ही मुसलमानों की भाषा, संस्कृति तथा पहचान को सम्मान दिलाया है और मुस्लिम आज भी सपा पर ही विश्वास करते हैं.’’ लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाने के लिये पूरा जोर लगाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि चुनाव में जीत की लिये जमीनी स्तर यानी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा और प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा.

Next Article

Exit mobile version