महाराष्‍ट्र सरकार डांस बार पर रोक चाहती है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य सरकार बार तथा अन्य स्थानों पर डांस प्रस्तुतियों पर रोक जारी रखने के अपने रूख पर उच्चतम न्यायालय में जोर देगी. उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र पुलिस कानून संशोधन 2014 के कार्यान्वयन को स्थगित करने के शीर्ष अदालत के फैसले के मद्देनजर आई है. आदेश […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 15, 2015 3:31 PM

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य सरकार बार तथा अन्य स्थानों पर डांस प्रस्तुतियों पर रोक जारी रखने के अपने रूख पर उच्चतम न्यायालय में जोर देगी. उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र पुलिस कानून संशोधन 2014 के कार्यान्वयन को स्थगित करने के शीर्ष अदालत के फैसले के मद्देनजर आई है. आदेश से राज्य में डांस बार के फिर से खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है

महाराष्ट्र पुलिस कानून संशोधन 2014 के तहत बार तथा अन्य स्थानों पर डांस प्रस्तुतियों पर रोक लगा दी गई थी.उच्चतम न्यायालय ने हालांकि अपने अंतरिम आदेश में एक संशोधन जोडा और राज्य में लाइसेंस प्रदान करने वाले प्राधिकारों को डांस बार तथा अन्य स्थानों पर अश्लील डांस प्रदर्शन के नियमन की अनुमति दे दी.
फडणवीस ने शीर्ष अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यद्यपि उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश में डांस बार पर प्रतिबंध की जगह नियमन की बात कही गई है, लेकिन (राज्य) सरकार अब भी प्रतिबंध की हिमायती है.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अध्ययन करेंगे और उच्चतम न्यायालय में अपनी मांग पर जोर देंगे.

Next Article

Exit mobile version