गांधीनगर में अपोलो अस्पताल का डॉक्टर व वॉर्ड ब्वॉय डेंगू पीड़ित महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार

गांधीनगर : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपोलो अस्पताल के एक डॉक्टर को इलाज के लिए भरती बीमार महिला से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस डॉक्टर पर आरोप लगा है कि उसने अस्पताल में भरती एक 21 वर्षीया डेंगूपीड़ितमहिला के साथ दो दिन दुष्कर्म किया. उसके साथ हॉस्पिटल का एक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 9, 2016 12:24 PM

गांधीनगर : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपोलो अस्पताल के एक डॉक्टर को इलाज के लिए भरती बीमार महिला से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस डॉक्टर पर आरोप लगा है कि उसने अस्पताल में भरती एक 21 वर्षीया डेंगूपीड़ितमहिला के साथ दो दिन दुष्कर्म किया. उसके साथ हॉस्पिटल का एक कर्मचारी भी इस कुकर्म में शामिल था और उसे भी गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार को पहली बार डॉक्टर रमेश चौहान ने तब उनके साथ रेप किया, जब अस्पताल में वह नाइट ड्यूटी में तैनात था.

28 वर्षीय डॉक्टर रमेश चौहान पर पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसने दुष्कर्म करने से पहले उन्हें कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, ताकि वह विरोध नहीं कर सके. उसके साथ वार्ड ब्वॉय ने भी उनके साथ रेप किया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उक्त महिला की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है. उन्हें डेंगू होने के बाद शनिवार को अस्पताल में भरती कराया गया था.

Next Article

Exit mobile version