15.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विकास और स्थिरता के लिए जरुरी है कांग्रेस: सोनिया

मिनिकोय : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विकास और स्थिरता के लिए सत्ता में कांग्रेस की वापसी को जरुरी करार देते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करें क्योंकि हर सीट निर्णायक होने जा रही है. मिनिकोय द्वीप में कांग्रेस की सभा को संबोधित करते […]

मिनिकोय : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विकास और स्थिरता के लिए सत्ता में कांग्रेस की वापसी को जरुरी करार देते हुए आज पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करें क्योंकि हर सीट निर्णायक होने जा रही है. मिनिकोय द्वीप में कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ही देश के सभी हिस्सों में स्थिर शासन और विकास दे सकती है.

सोनिया ने कहा, ‘‘लक्षद्वीप के लोगों के लिए 10 जनपथ के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हुए हैं और उनकी मांगों पर प्राथमिकता के साथ गौर किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने लक्षद्वीप के लिए बहुत विकास कार्य किए हैं. और उनकी मांगों पर भविष्य में पूरी सहानुभूति के साथ गौर किया जाएगा.’’ उन्होंने लक्षद्वीप के लोगों की कुछ मांगों का हवाला देते हुए कहा कि लक्षद्वीप को दो और यात्री पोतों से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें