माल्या की गिरफ्तारी पर मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पढ़ें रागदरबारी : मनीष सोसोदिया
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजय माल्या की गिरफ्तारी पर सख्त टिप्पणी की है और मीडिया को खरी-खोटी सुना दी है. दरअसल भारत द्वारा भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजय माल्या की गिरफ्तारी पर सख्त टिप्पणी की है और मीडिया को खरी-खोटी सुना दी है. दरअसल भारत द्वारा भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत भी मिल गयी.
माल्या की गिरफ्तारी को मीडिया ने मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया. इसी को लेकर मनीष सोसोदिया ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ट्वीट किया और मीडिया को जमकर लताड़ा. उन्होंने लिखा, सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए.
बोले शराब कारोबारी विजय माल्या, मामले के निपटान के लिये बैंकों से बातचीत को हूं तैयार
सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए।
— Manish Sisodia (@msisodia) April 18, 2017