तटरक्षक बल ने पाक के सात मछुआरों को गिरफ्तार किया

अहमदाबाद : भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के तटक के निकट भारत के जलक्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के वाले सात पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल के एक होवरक्राफ्ट के जरिए पाकिस्तान के सात मछुआरों को पकडा गया. उनकी गिरफ्तारी सर क्रीक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 18, 2014 12:19 AM

अहमदाबाद : भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के तटक के निकट भारत के जलक्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के वाले सात पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल के एक होवरक्राफ्ट के जरिए पाकिस्तान के सात मछुआरों को पकडा गया.

उनकी गिरफ्तारी सर क्रीक माउथ इलाके के निकट अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से 1.5 समुद्री मील के भीतर से की गई.’’ पाकिस्तानी मछुआरों को कच्छ में जाखउ लाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि वे मछुआरे हैं.

Next Article

Exit mobile version