BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट से पहले संस्कृत के श्लोक 'सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्' के ज़रिए दुनिया को एकता और सद्भाव का संदेश दिया है. उन्होंने वैश्विक कल्याण के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Summit से पहले संस्कृत के श्लोक के जरिए दुनिया के प्रमुख नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के प्रमुख नेता BRICS Summit के लिए एक मंच पर जुटेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सम्मेलन के दौरान विश्व कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.

विज्ञापन

विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक संवाद पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में सभी देश मिलकर वैश्विक हित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा करेंगे. उन्होंने BRICS के मंच से सहयोग और सकारात्मक संवाद की भावना को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई.

संस्कृत श्लोक से दिया एकता और सद्भाव का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में संस्कृत के श्लोक के जरिए अच्छे लोगों के साथ रहने, सद्भाव बनाए रखने और सकारात्मक संगति का महत्व बताया. श्लोक में कहा गया है— “सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्.”

असद्भाव से बचने और मैत्री बढ़ाने की सीख

श्लोक का भाव है कि सज्जनों के साथ रहना और उनके साथ संगति करना चाहिए. अच्छे लोगों के साथ ही संवाद, मैत्री और व्यवहार रखना चाहिए तथा असद्भाव रखने वालों से दूरी बनाए रखनी चाहिए. BRICS Summit से पहले यह संदेश वैश्विक सहयोग और मैत्री की भावना को रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 : आज से अगले तीन दिन दिल्ली पर रहेगी दुनिया की नजर, जानिए 11, 12 और 13 सितंबर को क्या-क्या होगा ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola