वायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूर

Updated:
विज्ञापन
Wayanad Landslide

Wayanad Landslide

Wayanad Landslide: 7 जुलाई को केरल का वायनाड जिले में भूस्खलन हुआ था. उसके बाद से यहां बचाव कार्य जारी है और अबतक छह लोगों के शव यहां से बरामद किए गए हैं. लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों में से एक बिहारी प्रवासी मजदूर भी है, जो वहां खुदाई की मशीन चलाने का काम करता था.

विज्ञापन

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. बृहस्पतिवार को आपदा स्थल से तीन और शव निकाले गए. यह जानकारी पीटीआई न्यूज एजेंसी ने जिले के अधिकारियों के हवाले से दी है. जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक बिहार और एक झारखंड का प्रवासी मजदूर भी शामिल है. बिहार के प्रवासी मजदूर का नाम मोहम्मद इमरान है, जबकि झारखंडी मजदूर की पहचान अनमोल डोडराई के रूप में हुई है.

मरने वालों में बिहार के प्रवासी मजदूर शामिल

वायनाडके अधिकारियों ने बताया कि जो तीन शव बरामद किए गए हैं उनकी पहचान प्रवासी श्रमिकों के रूप पर हुई है. इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सर्वेक्षणकर्ता अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार निवासी खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) के ऑपरेटर मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है. केरल के मंत्री एपी अनिल कुमार और टी सिद्दिक ने पत्रकारों को बताया था कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से एक शव जबकि अन्य दो शव नदी से बरामद किए गए हैं.


तलाशी अभियान जारी

मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि इलाके के जोन एक और दो में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. नदी के पास भी तलाशी अभियान पर ध्यान दिया गया है. सिद्दिक ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम व्यिथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा और कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें संरक्षित करके रखा जाएगा.वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाले अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना वाली जगह पर सात जुलाई को भूस्खलन हुआ था.वर्तमान में इस घटना में दो लोग लापता हैं. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को कहा था कि खोज एवं बचाव अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी.उन्होंने यह भी बताया था कि घटना में घायल 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, चार अब भी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

ये भी पढ़ें : मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, 3 की मौत


विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola