रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को रांची के विभिन्न जगहों पर जाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दोनों ने बिरसा मुंडा संग्रहालय का जायजा भी लिया.

By Sameer Oraon | June 9, 2024 12:34 PM
an image

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड में जगह जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 8

सबसे पहले उन्होंने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. दोनों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद संग्राहलय परिसर का जायजा लिया और वहां के प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 9

इसके बाद दोनों कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधी स्थल पर गये. जहां धरती आबा को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. इसके तुरंत बाद दोनों बिरसा चौक गये और वहां पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 10

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज झारखंड के साथ साथ देश के कई इलाकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है. जमशेदपुर के नोवामुंडी तो जिला कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 11

पार्टी के तमाम सदस्य महुदी के डाकुसाईस तक पदयात्रा की. इसके बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 12

पदयात्रा का मूल उद्देश्य टाटा स्टील लिमिटेड, माइंस डिवीजन, नोवामुंडी में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति का विवरण उपलब्ध कराने को लेकर था.

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 13

रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें 14

Also Read: भगवान बिरसा मुंडा ने क्यों और कैसे की थी “उलगुलान” आंदोलन की शुरुआत, जानें विस्तार से

Exit mobile version