Durga Puja 2022: सीएम Hemant Soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा

Durga Puja 2022: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रांची जिला श्री दुर्गा पूजा समिति, महानगर दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा पूजा महासमिति-युवा दस्ता एवं रांची ग्रामीण श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. सीएम ने इन्हें आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं दी जाएंगी.

By Guru Swarup Mishra | September 23, 2022 5:59 PM
undefined
Durga puja 2022: सीएम hemant soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा 6

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सुरक्षा के साथ बिजली, पानी एवं साफ सफाई को लेकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण और मां का दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया.

Durga puja 2022: सीएम hemant soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा 7

सीएम ने कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार पूरे उल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अब और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. हर व्यक्ति और हर तबका इन त्योहारों का पूरा आनंद ले. शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और पर्व का समापन अच्छे से हो जाए.

Durga puja 2022: सीएम hemant soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा 8

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यूं तो कोरोना महामारी अब कमजोर हो चुका है. कोविड-19 संक्रमण के इक्के-दुक्के मामले ही सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी भी हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. आप सरकार की ओर से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं, उसका पालन करें. यही आपसे आग्रह है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यूं तो हर वर्ष दुर्गा पूजा में प्रशासन को विभिन्न पूजा समितियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है. इस वर्ष भी आप सभी से इसी तरह की सहयोग की उम्मीद है. आपके सहयोग से निश्चित तौर पर इस बार का दुर्गा पूजा का त्योहार एक अलग मिसाल पेश करेगा.

Durga puja 2022: सीएम hemant soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा 9

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों के वॉलिंटियर से सतर्क रहने और पूरे पूजा के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण और मां का दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने मौके पर मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्व के दौरान प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

Durga puja 2022: सीएम hemant soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा 10

इस मौके पर रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित, संरक्षक राजेंद्र सिंह और पंकज साहू, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री कुंदन सिंह, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सह संयोजक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, उप संयोजक रामधन बर्मन, सह संयोजक अर्जुन उरांव और संजय मिनोचा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू और राज किशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रविंद्र वर्मा, रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी और महामंत्री वीरेंद्र साहू के अलावा दुर्गा पूजा महासमिति युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सचिव राहुल सिन्हा मौजूद थे.

Exit mobile version