PHOTOS: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी

झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है. स्टेडियम के बाहर लंबी कतार लगी है. अधिकारी भीड़ कंट्रोल करने में जुटे हैं.

By Guru Swarup Mishra | November 5, 2023 5:28 PM
undefined
Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 10

रांची में भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला होना है. रात साढ़े आठ बजे से खिताबी भिड़ंत होगी. हॉकी के इस महासंग्राम का गवाह बनने के लिए खेल प्रेमी स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 11

थर्ड व फोर्थ स्थान के लिए चीन व कोरिया के बीच आज भिड़ंत होगी. शाम छह बजे से चीन व कोरिया के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 12

हॉकी स्टेडियम के बाहर खेल प्रेमियों की लंबी कतार देखते ही बन रही है. हॉकी का क्रेज युवा समेत हर आयु वर्ग के लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 13

रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का नजारा रविवार को देखने लायक था. मोरहाबादी का इलाका खेल प्रेमियों से भरा था.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 14

सड़क किनारे खेल प्रेमियों की लंबी कतार दिखी और पुलिस पदाधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे थे. इनमें खेल का उत्साह देखते ही बन रहा था.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 15

भारत व जापान के बीच खिताबी भिड़ंत आज रात साढ़े आठ बजे से होगी. दोपहर से ही खेल प्रेमी स्टेडियम के अंदर जाने के लेकर उत्साहित थे.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 16

मोरहाबादी का इलाका रविवार को खेल प्रेमियों की भीड़ से अटा पड़ा था. नजारा देखकर लग रहा था कि युवाओं में हॉकी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 17

युवा, बच्चे, युवतियां व महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी हॉकी का महासंग्राम देखने को लेकर उत्साहित दिखे. करमटोली चौक के पास खेल प्रेमियों की लंबी कतार दिख रही थी.

Photos: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी 18

आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है. भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला, जबकि चीन व कोरिया के बीच कांस्य पदक के लिए आज भिड़ंत होगी.

Exit mobile version