29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

JSSC PGT Admit Card 2022: झारखंड SSC पीजीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

झारखंड एसएससी PGT टीचर 2022 परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 और 03 जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JSSC PGT Admit Card 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड एसएससी PGT टीचर 2022 के लिए एडमिट कार्ड (JSSC PGT Teacher Admit Card 2022) जारी कर दिया गया है. जो विधार्थी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की पीजीटी परीक्षा के लिए अप्लाई किये थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in. से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड के रूप में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 21 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, देवघर और पलामू में आयोजित की जाएगी.

जेएसएससी पीजीटी शिक्षक हॉल टिकट 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे सभी विवरण देखें. पीजीटी शिक्षकों के 3120 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जेएसएससी पीजीटी हॉल टिकट 2022 डाउनलोड कर सकेंगे. उपलब्धता होने पर हम JSSC PGT परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए प्रासंगिक विवरण और लिंक जोड़ेंगे.

JSSC PGT शिक्षक एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं jssc.nic.in पर

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के होमपेज को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा

  • आधिकारिक साइट के आगे एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें

  • और अब JSSC PGT शिक्षक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें फिर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और विवरण जमा करें

  • Jssc.nic.in 2022 पीजीटी शिक्षक परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

  • इच्छुक उम्मीदवार झारखंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसे परीक्षा केंद्र तक ले जा सकते हैं.

Also Read: युवाओं में फिर बढ़ रहा है एमबीए की पढ़ाई का क्रेज, CAT में 11, XAT में 25 प्रतिशत बढ़े उम्मीदवार
जेएसएससी पीजीटी परीक्षा की तारीख

झारखंड एसएससी PGT टीचर 2022 परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 और 03 जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा.

किन-किन सेंटर्स पर होगा एग्जाम

PGT टीचर 2022 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित होगी. एग्जाम रांची, पूर्वी सिंघभूम, धनबाद, बोकारो, देवघर और पलामू में बने सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें