25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Weather Forecast: झारखंड में तीन व चार नवंबर को गरज के साथ बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके में तीन नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. चार नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा.

रांची: झारखंड में तीन व चार नवंबर को बारिश के आसार हैं. तीन नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. चार नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके में तीन नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. चार नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

तीन नवंबर को बारिश के आसार

मौसम केंद्र प्रमुख अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नवंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के बाद जब आसमान साफ होगा, तो ठंड का एहसास अधिक होगा. हालांकि, अभी दो-तीन दिन तक तापमान में वृद्धि होगी.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

तापमान से गिरावट से बढ़ेगी ठंड

झारखंड की राजधानी रांची समेत दर्जनभर जिलों में बारिश की संभावना है. इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी. कोहरा या धुंध भी आसमान में छाएंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. हालांकि, अगले दो-तीन दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में इतनी ही गिरावट आएगी. रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री हो जाने का अनुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ठंड से कब मिलेगी राहत ?

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि

झारखंड के बाकी 23 जिलों के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान वृद्धि हुई है. 0.5 डिग्री से लेकर 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. आज का सबसे अधिकतम तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. सबसे कम 0.5 डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि पलामू में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि लोहरदगा में दर्ज की गई. मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कही ये बात

पिछले 24 घंटे में साहिबगंज में तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज का उच्चतम पारा 32.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 18 डिग्री रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम दर्ज किया गया. झारखंड में साहिबगंज इकलौता जिला रहा, जहां पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें