Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है, आज 15 जनवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का मीन राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 15 जनवरी 2024 horoscope in hindi : मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

By Shaurya Punj | January 15, 2024 6:00 AM

मीन:- आज का दिन ग्रहों की कृपा से आपके पक्ष में रहेगा. आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा. उनके मन की भी बात जानने की कोशिश करें. यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है. इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा. परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे. प्रेम जीवन में प्रिय से मनमुटाव की संभावना रहेगी.

लव राशिफल– प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी. शादीशुदा लोगों को जीवन साथी का साथ और भरोसा महसूस होगा और आप साथ में घूमने जाएंगे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

।।दोहा।।

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥

मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥

कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥

मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥

त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥

कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।

तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।

अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 9 जनवरी 2024: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले छात्रों को मेहनत करनी होगी, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वाले बुजुर्गों से विचार-विमर्श करेंगे, आज 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों से हर कोई प्रभावित दिखाई देगा, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों की नौकरी में चली आ रही परेशानी दूर होगी, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि वाले पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि वाले खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वाले कर लें ये काम, नहीं तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों के कामों में रूकावटें आ सकती हैं, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वाले थोड़ी सावधानी बरतें, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वाले का कोई दोस्त परेशानी को सुलझाएगा, जानें 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है, आज 15 जनवरी 2024 का राशिफल

Next Article

Exit mobile version