Guru Purnima 2024 इस दिन, इन शुभ योगों में होगा भगवान विष्णु, शिव और चंद्रमा की पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jul 2024 1:28 PM

विज्ञापन

Guru Purnima 2024 Auspicious Yoga

Guru Purnima 2024 Auspicious Yoga: इस साल गुरु पूर्णिमा, रविवार जुलाई 21 को मनायी जाएगी. आइए जानें किन शुभ योग में होगी ये पूजा

विज्ञापन

Guru Purnima 2024 Date, Shubh Yog: आषाढ़ पूर्णिमा, जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस साल 21 जुलाई, 2024 को शुभ योगों में मनाया जाएगा. यह पर्व आध्यात्मिकता, ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है. इस दिन भगवान विष्णु, शिव और चंद्रमा की पूजा की जाती है, साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है.

पर्व का महत्व

आध्यात्मिक उन्नति: गुरु पूर्णिमा का पर्व आध्यात्मिक उन्नति का अवसर प्रदान करता है. इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा करके ज्ञान, भक्ति और मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की जाती है.

Devshayani Ekadashi 2024 पर बचें इन गलतियों से, जानें व्रत नियम और महत्व

गुरुओं का सम्मान: गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुओं का सम्मान और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर होता है. गुरु हमारे जीवन में ज्ञान और प्रकाश का मार्गदर्शन करते हैं.

चंद्रदोष से मुक्ति: इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रदोष से मुक्ति मिलती है. चंद्रमा ग्रह मन और भावनाओं से जुड़ा होता है, इसलिए इसकी पूजा से मन शांत और एकाग्र होता है.

वैवाहिक सुख: गुरु पूर्णिमा का व्रत रखने और भगवान विष्णु और शिव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है.


शिक्षा और ज्ञान: इस दिन विद्या देवी सरस्वती की पूजा करने से शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में सफलता मिलती है.

विशेष योग

इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग, विषकुंभ योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा. इन योगों का प्रभाव इस दिन को और भी अधिक शुभ और फलदायी बनाता है.

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 20 जुलाई, शाम 6:12 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 21 जुलाई, शाम 3:46 बजे
गुरु पूजा मुहूर्त: 21 जुलाई, सुबह 6:16 बजे से 8:05 बजे तक

पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. पूजा स्थल को साफ करें और भगवान विष्णु, शिव और चंद्रमा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.


दीप प्रज्वलित करें और धूप-बत्ती लगाएं. भगवान विष्णु, शिव और चंद्रमा को फल, फूल, मिठाई और अन्य भोग अर्पित करें. गुरु मंत्रों का जाप करें और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करें. दिनभर व्रत रखें और सात्विक भोजन करें. शाम को आरती करें और फिर व्रत का पारण करें.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola