Hartalika Teej 2023: जानें क्यों रखा जाता है हरतालिका तीज का व्रत

Radheshyam Kushwaha

हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 सोमवार के दिन रखा जाएगा. हरियाली तीज की तरह ही यह व्रत भी माता पार्वती को समर्पित है.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज का व्रत कब है

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज व्रत क्यो किया जाता है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था और वह हमेशा भगवान शिव की तपस्या में लीन रहतीं थीं.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

देवी पार्वती ने शिव को मान लिया था पति

पार्वती के पिता उनका विवाह भगवान विष्णु के साथ करना चाहते थे और माता पार्वती इसके लिए तैयार नहीं थी.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

पार्वती के पिता भगवान विष्णु से करना चाहते थे विवाह

यह देखकर पार्वती की सहेलियां उनका हरण करके उन्हें गहरे जंगलों में ले गईं. हरित का अर्थ है हरण करना और तालिका अर्थात सखी. इसलिए इस व्रत को हरितालिका तीज कहा जाता है.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

पार्वती की सहेलियां उनका हरण किया

हरितालिका तीज पर माता पार्वती ने मिट्टी से भगवान शिव की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की. माता पार्वती की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न हुए.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

माता पार्वती ने शिव की पूजा की

भगवान शिव ने दर्शन देकर माता पार्वती को विवाह करने का वचन दिया. कालांतर में माता पार्वती के पिता हिमालय ने भी विवाह की अनुमति दे दी.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

भगवान शिव ने विवाह का वचन दिया

हरतालिका तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. साथ ही यह व्रत सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है.

Hartalika Teej 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज व्रत का महत्व