Hartalika Teej Vrat 2023: हरतालिका तीज व्रत पूजन में जरूर शामिल करें ये सामग्री, यहां देखें लिस्ट

Radheshyam Kushwaha

हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर दिन सोमवार को है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज व्रत कब है?

हरतालिका तीज व्रत का संबंध भगवान शिव और पार्वती जी से है. इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है. हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

मां पार्वती ने सर्वप्रथम रखा था हरतालिका तीज का व्रत

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिक तीज व्रत के प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है. हरतालिका तीज का पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, ऐसे में स्त्रियां अभी से पूजा की सामग्री इक्ठ्‌ठा कर लें ताकी पूजा में किसी चीज की कमी न हो.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिक तीज व्रत का महत्व

शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या नदी की स्वच्छ मिट्‌टी, रेत का भी उपयोग कर सकेत हैं. चंदन, जनेऊ, फुलेरा, पुष्प, नारियल, अक्षत 5 पान के पत्ते, 5 इलायची, 5 पूजा सुपारी.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज पूजा सामग्री

पांच लौंग, 5 प्रकार के फल दक्षिणा, मिठाई, पूजा की चौकी, धतूरे का फल, कलश, अभिषेक के लिए तांबे का पात्र, दूर्वा, आक का फूल, घी, दीपक, अगरबत्ती, धूप, कपूर, व्रत कथा पुस्तक.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज पूजा सामग्री

शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते - बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते. पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को चढ़ाना चाहिए.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

हरतालिका तीज पूजा सामग्री

हरतालिका तीज में सुहाग की पिटारी का विशेष महत्व है, इसमें कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, माहौर समेत अन्य सुहाग की सामग्री शामिल करें.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

सुहाग की सामग्री

हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.

वहीं प्रदोष काल में चार प्रहर की पूजा शाम 06 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी.

पहला प्रहर - शाम 06 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 02 मिनट.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

पहला प्रहर -

दूसरा प्रहर - रात 09 बजकर 02 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 12 बजकर 15 मिनट तक.

तीसरा प्रहर - प्रात: 12 बजकर 15 मिनट से 19 सितंबर को प्रात: 03 बजकर 12 मिनट तक.

चौथा प्रहर - प्रात: 03 बजकर 12 मिनट से 19 सितंबर को सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक.

Hartalika Teej Vrat 2023 | Prabhat Khabar Graphics

दूसरा प्रहर