Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्यग्रहण इस दिन, जानें कब लगेगा सूतक काल

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्यग्रहण अक्टूबर माह में लगने जा रहा है. ऐसे में क्या इसका असर भारत में होगा, क्या होने जा रहा है सूतक काल. इन सब जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ

By Shaurya Punj | August 22, 2024 11:48 PM

Surya Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण जल्द लगने जा रहा है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2024 अक्टूबर में लगेगा.आइए जानें कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण और कब लगेगा सूतक काल.

Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Janmashtami 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज

Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह शुरू, जानें इस महीने के व्रत त्योहार कि लिस्ट

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा ?

2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा.

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण कितने देर का होगा ?

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे और 4 मिनट की होगी.

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण भारत में नजर आएगा ?

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण  भारत में नजर नहीं आएगा, इसका प्रभाव अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर,अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, होनोलूलू, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, फ्रेंट पॉलिनेशिया महासागर, बेका आइलैंड, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग फिजी, न्यू चिली, पेरू, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देश पर रहेगा.

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण ग्रहण का सूतक काल कब से लगेगा ?

वैसे सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाता है. इस बार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल का भी मान्य नहीं होगा.

कैसे लगता है सूर्यग्रहण ?

अमावस पर जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आता है कि पृथ्‍वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ पाती. उस समय सूर्य ग्रहण लग जाता है.

Next Article

Exit mobile version