महेंद्र सिंह धौनी के गृहनगर रांची के बारे में साक्षी धौनी ने किया ट्वीट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-रॉकिंग रांची. साथ ही दो तसवीर भी पोस्ट की है, जिसमेंरांची की सड़कों पर चलते पिंक ऑटो को दिखाया गया है. रांची में पिंक ऑटो का परिचालन कुछ ही वर्ष पहले शुरू हुआ हैऔर यह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 30, 2015 1:01 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-रॉकिंग रांची. साथ ही दो तसवीर भी पोस्ट की है, जिसमेंरांची की सड़कों पर चलते पिंक ऑटो को दिखाया गया है. रांची में पिंक ऑटो का परिचालन कुछ ही वर्ष पहले शुरू हुआ हैऔर यह सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए है.

गौरतलब है कि पिंक ऑटो का परिचालन सिर्फ महिलाओंके लिए शुरू किया गया है और इसकी ड्राइवर भी महिला ही होती है. रांची से महेंद्र सिंह धौनी का प्रेम जगजाहिर है. अपने गृहनगर को लेकर महेंद्र सिंह धौनी काफी संवेदनशील हैं. साक्षी भी इस बात को जानती हैं, इसलिए उन्हें भी रांची से प्यार हो गया है.

https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/604246747636871168

Next Article

Exit mobile version