झारखंड ने ओडिशा पर पहली पारी में बढत बनायी
थुम्बा : कप्तान सौरभ तिवारी और विराट सिंह के अर्धशतकों की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां पहली पारी में महत्वपूर्ण बढत हासिल की. तिवारी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 65 रन की पारी खेली जबकि विराट ने 57 रन का योगदान दिया जिससे झारखंड ने […]
थुम्बा : कप्तान सौरभ तिवारी और विराट सिंह के अर्धशतकों की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां पहली पारी में महत्वपूर्ण बढत हासिल की. तिवारी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 65 रन की पारी खेली जबकि विराट ने 57 रन का योगदान दिया जिससे झारखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 236 रन बनाकर 84 रन की बढत हासिल कर ली.
ओडिशा की टीम पहली पारी में 152 रन पर सिमट गयी थी. झारखंड ने सुबह बिना किसी नुकसान के नौ रन से आगे खेलना शुरु किया। उसकी तरफ से तिवारी और विराट के अलावा सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह ने 33 और इशांक जग्गी ने 24 रन का योगदान दिया। स्टंप उखडने के समय कौशल सिंह 24 रन पर खेल रहे थे जबकि शाहबाज नदीम को अभी अपना खाता खोलना है. ओडिशा की तरफ से बसंत मोहंती ने 43 रन देकर दो जबकि सूर्यकांत प्रधान, दीपक बेहडा और गोविंद पोद्दार ने एक एक विकेट हासिल किया है.