World Cup 2023: रोहित शर्मा को है पूरा भरोसा, 12 साल बाद वर्ल्ड कप जीत इतिहास रचेगी टीम इंडिया

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्डकप का आयोजन इस बार भारत में होना है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया घरेलू मैदान पर मजबूत दावेदारी पेश करेगी. रोहित ने कहा, वनडे विश्व कप देश में 12 साल बाद हो रहा है. लोग काफी रोमांचित हैं और अभी से हाइप बननी शुरू हो गई है.

By Agency | August 8, 2023 6:36 AM

Rohit Sharma On ICC ODI World Cup 2023: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि भारत में वनडे विश्व कप के दौरान दर्शकों से मिलने वाले जबर्दस्त समर्थन के दम पर उनकी टीम खिताब जीतेगी. भारत ने 2011 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. रोहित ने कहा, ‘मैंने इसे इतने करीब से कभी नहीं देखा. हम 2011 में जीते थे लेकिन मैं उस टीम में नहीं था . यह सुंदर ट्रॉफी है और इसके पीछे कई यादें, अतीत, इतिहास है.’

ट्रॉफी सुंदर है और उम्मीद है कि हम इसे जीतेंगे : रोहित शर्मा

अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच खेलने पहुंचे रोहित के हवाले से आईसीसी ने कहा, ‘यह बहुत सुंदर है और उम्मीद है कि हम इसे जीतेंगे.’ टूर्नामेंट भारत के दस शहरों में पांच अक्टूबर से खेला जायेगा. रोहित ने कहा, ‘मुझे पता है कि हम मैदान पर हमें जबर्दस्त समर्थन मिलेगा. यह विश्व कप है और हर किसी को इसका इंतजार रहता है . भारत में यह 12 साल बाद हो रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘पिछली बार हमने 2011 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी. हमने 2016 में 20 ओवरों का विश्व कप खेला लेकिन वनडे विश्व कप देश में 12 साल बाद हो रहा है. लोग काफी रोमांचित हैं और अभी से हाइप बननी शुरू हो गई है.’ विश्व कप की अपनी यादों के बारे में रोहित ने कहा, ‘भारत ने 2003 में फाइनल तक अच्छा खेला. सचिन तेंदुलकर ने इतने रन बनाये . फिर 2007 विश्व कप में हम पहले दौर से बाहर हो गए.’

2011 हम सभी के लिये यादगार विश्व कप रहा

रोहित ने आगे कहा, ‘2011 हम सभी के लिये यादगार विश्व कप रहा. मैंने घर पर हर मैच, हर गेंद देखी. दो तरह के भाव थे. एक तो टीम में नहीं होने का दुख था और मैंने तय किया था कि मैं नहीं देखूंगा. दूसरा भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी थी.’ रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाये. उन्होंने कहा, ‘मैने 2015 और 2019 विश्व कप खेला. यह शानदार अनुभव था. हम सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन फाइनल नहीं खेल सके. अब विश्व कप फिर भारत में है और हम पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में हर दिन नया है और नयी शुरूआत करनी है. यह टेस्ट क्रिकेट नहीं है जिसमें एक दिन आपका पलड़ा भारी है तो अगले दिन भी जारी रहेगा.’

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

14 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

12 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: IND vs WI 3rd T20: भारत के लिए होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग 11 और लाइव डिटेल्स

Next Article

Exit mobile version