World Cup 2023: वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड और नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

World Cup 2023: 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमें 50 ओवर के दो-दो वॉर्मअप मैच खेलेंगी. भारत के तीन अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे. वर्ल्ड कप 2023 के वॉर्मअप मुकाबले की शुरुआत 29 सितंबर से होगी.

By Sanjeet Kumar | August 24, 2023 11:51 AM
an image

World Cup 2023 Warm-up Match Schedule: भारत में 5 अक्टूबर से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है. वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले सभी टीमें वॉर्मअप मैच भी खेलेगी, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आईसीसी ने बुधवार (23 अगस्त) को बताया कि विश्व कप के मुख्य मुकाबलों से पहले 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम को नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना है.

कब और कहां होंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मुकाबले

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमें 50 ओवर के दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी, जिनका आयोजन भारत के तीन अलग-अलग शहरों में किया जाएगा. ये मैच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरूवनंतपुरम में शुक्रवार, 29 सितंबर से मंगलवार तीन अक्तूबर तक खेले जायेंगे. सभी अभ्यास मैच दोपहर दो बजे शुरू होंगे और प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मैच में उतारने की इजाजत होगी.

इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी. 30 सितंबर को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्मअप मैच खेलेगी. यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम तीन अक्टूबर को तिरूवनंतपुरम में नीदरलैंड से भिड़ेगी.

वॉर्मअप मैच का शेड्यूल:

29 सितंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

29 सितंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, तिरूवनंतपुरम

29 सितंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैदराबाद

30 सितंबर- भारत बनाम इंग्लैंड, गुवाहाटी

30 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, तिरूवनंतपुरम

02 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

02 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, तिरूवनंतपुरम

03 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

03 अक्टूबर- भारत बनाम नीदरलैंड, तिरूवनंतपुरम

03 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद

Also Read: IND vs IRE: बारिश में धुला तीसरा टी20 मैच, भारत ने 2-0 से सीरीज को किया अपने नाम

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Exit mobile version