World Cup 2023 Ind vs NZ : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने आज वानखेड़े स्टेडियम में अपने 47 रन के स्कोर में चार चौके और चार छक्के जड़े. इन चार छक्कों की मदद से रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे अधिक 27 छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

By Rajneesh Anand | November 15, 2023 3:40 PM
undefined
World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 8

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अपने अर्धशतक से भले ही चूक गए हों, लेकिन उन्होंने एक विश्व कप में सर्वाधिक सिक्सर मारने का क्रिस गेल का रिकाॅर्ड आज तोड़ दिया.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 9

रोहित शर्मा ने आज वानखेड़े स्टेडियम में अपने 47 रन के स्कोर में चार चौके और चार छक्के जड़े. इन चार छक्कों की मदद से रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे अधिक 27 छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 10

रोहित शर्मा के पहले यह रिकाॅर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज था. क्रिस गेल ने 2015 के विश्वकप में 26 छक्के जड़े थे और एक बेहतरीन आक्रामक पारी खेली थी.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 11

रोहित शर्मा अब सिक्सर किंग बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा है और 27 छक्कों के साथ सिक्सर किंग बन गए हैं. रोहित शर्मा को टिम साउदी ने आज 47 रन पर आउट किया. टिम साउदी के रोहित शर्मा पांचवीं बार शिकार बने हैं.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 12

विश्व कप में सबसे अधिक छक्का मारने वालों की सूची में तीसरा नाम इंग्लिश खिलाड़ी इयोन माॅर्गन का है. माॅर्गन ने 2019 के विश्वकप में 22 छक्के जड़े थे.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 13

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल छक्का जड़ने वालों की सूची में चौथे नंबर हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 विश्वकप में ही 22 छक्के जड़े हैं. मैक्सवेल की टीम विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने वाली है.

World cup 2023 ind vs nz : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा 14

पांचवें नंबर दो खिलाड़ियों का नाम है, जो 21-21 छक्कों के साथ अपनी जगह सुनिश्चित करके बैठे हैं. ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हैं. एबी डिविलियर्स ने 2015 में 21 छक्के जड़े थे और क्विंटन डि काॅक ने 2023 में 21 छक्का जड़ा है.

Also Read: India vs New Zealand LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा भारत, IND 133/1 (17.2)
Exit mobile version