24.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

IND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने बनाए 92 गेंद पर 156 रन, टूटे कई रिकॉर्ड

IND vs ZIM: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल की साझेदारी की. दोनों ने 92 गेंद पर 156 रन बनाए और मेजबान टीम को 10 विकेट से हरा दिया. दोनों ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

IND vs ZIM: भारत की युवा सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स पार्क में जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की. दोनों ने 92 गेंद पर 156 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को 10 विकेट से जीत दिला दी. जायसवाल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए. इस जीत से मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. इससे पहले, सिकंदर रजा ने 28 गेंदों पर 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 7 विकेट पर 152 रन बनाए. खलील अहमद भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट लिए.

जायसवाल और गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टी20 जीत है. भारत ने 28 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट में 26 गेंद शेष रहते 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरी 10 विकेट की जीत है. इससे पहले उन्होंने 2016 में इसी स्थान पर इसी टीम के खिलाफ 100 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था.

IND vs ZIM T20: जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदकर भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, जायसवाल ने जड़े 93 रन

T20 World Cup 2024: एक ओवर में रोहित शर्मा से 29 रन पिटने वाले मिशेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी

बिना विकेट खोए 150 से ज्यादा रन का सफल पीछा

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, कराची, 2022 (लक्ष्य – 200)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2016 (लक्ष्य – 169)
इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (लक्ष्य – 169)
भारत बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य – 153)
पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई, 2021 (लक्ष्य – 152)

भारत के लिए 150 से ज्यादा रन का सफल पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष

28 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य – 153)
26 बनाम बांग्लादेश, राजकोट, 2019 (लक्ष्य – 154)
26 बनाम अफगानिस्तान, इंदौर, 2024 (लक्ष्य – 173)
18 बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023 (लक्ष्य – 179)
17 बनाम श्रीलंका, धर्मशाला, 2022 (लक्ष्य – 184)

टी20I रन-चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडर हिल, 2023
156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
130 – शिखर धवन और ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
123 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018

टी20I में भारत के लिए 150 से ज्यादा ओपनिंग स्टैंड

165 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
160 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
158 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम न्यूजीलैंड, दिल्ली, 2017
156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें