अफगानिस्तान-युगांडा मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, बदल डाला पूरा इतिहास

T20 World Cup 2024 का 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया. मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा पर बड़ी जीत दर्ज की है. खेले गए पांचवें मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड कइ झड़ी लग गई है. तो चलिए जानते हैं इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड के बारे में.

By Vaibhaw Vikram | June 4, 2024 1:59 PM

T20 World Cup 2024 का 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया. मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा पर बड़ी जीत दर्ज की है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने युगांडा को 184 रनों का लक्ष्य दिया. बल्लेबाजी में जहां रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने कमाल किया का प्रदर्शन किया. वहीं अफगानिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में फजल हक फारूकी ने अपने सामने युगांडा के सभी खिलाड़ी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पंजा खोलते हुए युगांडा की टीम को 58 के स्कोर पर ही रोक दिया. खेले गए पांचवें मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड कइ झड़ी लग गई है. तो चलिए जानते हैं इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड के बारे में.

T20 World Cup 2024: रनों के लिहाज से टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से ये जीत तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इस सूची में श्रीलंका टॉप पर काबिज है. 2007 के विश्व कप में लंका ने केन्या को 172 रनों से हराया था. अब सबसे बड़ी जीत की लिस्ट में अफगानिस्तान ने दोबारा अपना नाम दर्ज करवा लिया है. अफगानिस्तान ने संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी अफगानिस्तान के नाम पर है.

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व की सबसे बड़ी जीत

172 रन – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
130 रन – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2021
130 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009
125 रन – अफगानिस्तान बनाम युगांडा, गुयाना, 2024
116 रन – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2012.

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के बेस्ट बॉलिंग फिगर

6/8 – अजंता मेंडिस (श्रीलंका) बनाम ज़िम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012
5/3 – रंगना हेराथ (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, चैटोग्राम, 2014
5/6 – उमर गुल (पाकिस्तान) बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009
5/9 – फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा, गुयाना, 2024
5/10 – सैम कर्रन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2022.

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व में सबसे कम रनों पर ऑलआउट होने वाली टीमें

39 रन – नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, चैटोग्राम, 2014
44 रन – नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
55 रन – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021
58 रन – युगांडा बनाम अफगानिस्तान, गुयाना, 2024
60 रन – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चैटोग्राम, 2014
60 रन – स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान, शारजाह, 2021.

Next Article

Exit mobile version