WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और टाइम यहां देखें…

WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कुल पांच टीमों के बीच होने वाला मुकाबला 14 फरवरी शुक्रवार से शुरू होगा. सभी मुकाबले कुल 4 शहरों में खेले जाएंगे. पूरा शेड्यूल यहां देखें...

By AmleshNandan Sinha | February 13, 2025 10:33 PM

WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा सीजन शुक्रवार (14 फरवरी) से शुरू होने वाला है. पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. पांच टीमों का यह टूर्नामेंट इस सीजन में कुल चार शहरों में खेला जाएगा. ये शहरें बड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई हैं. WPL 2025 में 20 ग्रुप-स्टेज मैच और दो नॉकआउट गेम होंगे, जिसमें 15 मार्च को होने वाला फाइनल भी शामिल है. सभी टीमें तैयार हैं और शुरुआत से ही दम दिखाना चाहेंगी. क्रिकेट प्रेमियों को पहले ही दिन से रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल

14 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा – शाम 07:30 बजे.
15 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
16 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोटम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.
19 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोटांबी स्टेडियम, वड़ोदरा, शाम 07:30 बजे.

21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
22 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
25 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
26 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
28 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे.

3 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
6 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
8 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, शाम 07:30 बजे.
10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
13 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.
15 मार्च – टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, शाम 07:30 बजे.

Next Article

Exit mobile version