23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल

National Sports Day: आज (29 अगस्त) राष्ट्रीय खेल दिवस है. खेल और खिलाड़ी के लिए ये सबसे बड़ा दिन है. साल 2012 के बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. तो चलिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम जानते हैं, झारखंड के उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने खेल के क्षेत्र में झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम भी पूरे विश्व भर में रौशन किया था.

National Sports Day: आज (29 अगस्त) राष्ट्रीय खेल दिवस है. खेल और खिलाड़ी के लिए ये सबसे बड़ा दिन है. साल 2012 के बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज के दिन भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल करियर में कुल 400 से अधिक गोल दागे थे. उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता था. तो चलिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम जानते हैं, झारखंड के उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने खेल के क्षेत्र में झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम भी पूरे विश्व भर में रौशन किया था.

National Sports Day: महेंद्र सिंह धोनी

Ms Dhoni
Ms dhoni

एमएस धोनी एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई नहीं जानता होगा. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान के तौर पर कई अहम मुकाबले जीते हैं. इनके नाम आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, एशिया कप 2010 और 2016 और आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 है. इसके अलावा इन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का खिताब भी दिलाया है.

National Sports Day: दीपिका कुमारी

Download 44
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 11

भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी भी झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है. दीपिका का जन्म 13 जून 1994 को रांची में हुआ था. दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में विश्व कप 2015 के फाइनल मैच में रजत पदक जीत था. साल 2024 में पेरिस में हुए ओलंपिक मैच में भी दीपिका ने भाग लिया था. मगर वह पदक से चूक गई थी.

ALSO READ: National Sports Day: मेजर ध्यानचंद का खेल देखकर हिटलर भी रह गया था दंग, जानें कैसे शुरू हुआ था सफर

National Sports Day: जयपाल सिंह मुंडा

Download 45
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 12

जयपाल सिंह मुंडा भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है. जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले थे. जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1903 को खूंटी जिले में हुआ था. जयपाल सिंह मुंडा ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1928 में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था. उस दौरान ये भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे. इनकी मृत्यु 20 मार्च 1970 को हुआ था.

National Sports Day: प्रेमलता अग्रवाल

Download 46
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 13

प्रेमलता अग्रवाल भारत की पर्वतारोही थी. प्रेमलता अग्रवाल का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में साल 1963 में हुआ था. प्रेमलता अग्रवाल झारखंड की पहली महिला पर्वतारोही जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी. इन्होंने 20 मई 2011 को सुबह 9:35 बजे 48 साल की उम्र में 29,029 फुट की ऊंचाई पर पहुंचकर भारत का परचम फहराया था.

National Sports Day: निक्की प्रधान

Download 47
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 14

भारत की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को सायद ही कोई नहीं जानता होगा. इनका जन्म झारखंड के सिमडेगा में हुआ था. निक्की प्रधान एशियाई खेलों 2018 में भारतीय हॉकी टीम की मेंबर रह चुकी है. एशियाई खेलों में खेलते हुए उन्होंने रजत पदक जीता था.

ALSO READ: Paris Paralympics 2024: आज इन खेलों में दिखेगा भारत का एक्शन, जानें पूरे दिन का शेड्यूल

National Sports Day: सलीमा टेटे

Download 48
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 15

भारत की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे भी एशियाई खेलों 2018 में भारतीय टीम की मेंबर थी. जिस टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था. सलीमा टेटे का जन्म 27 दिसंबर 2001 में झारखंड के सिमडेगा में हुआ था.  

National Sports Day: मनोहर टोपनो

Images 30 1
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 16

मनोहर टोपनो का जन्म झारखंड के सिमडेगा में साल 1958 में हुआ था. मनोहर टोपनो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे.

National Sports Day: सुमराय टेटे

Download 49
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 17

सुमराय टेटे भारत की महिला हॉकी खिलाड़ी है. इनका जन्म झारखंड के सिमडेगा में 15 नवंबर 1979 में हुआ था. सुमराय टेटे एशिया कप 2004 में भारतीय महिला हॉकी टीम की हिस्सा थी. इस टीम उस वर्ष  एशिया कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

National Sports Day: सौरभ तिवारी

Images 31
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 18

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य सौरभ तिवारी 2010 और 2011 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. सौरभ तिवारी का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 30 दिसंबर 1989 में हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, सौरभ तिवारी बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं.

National Sports Day: वरुण आरोन

Download 50
झारखंड के इन खिलाड़ियों ने विश्व भर में बढ़ाया देश का मान, जानें कौन कौन हैं सूची में शामिल 19

भारतीय क्रिकेट टीम के तरफ से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का हिस्सा रहे वरुण आरोन का जन्म भी झारखंड के जमशेदपुर में हुआ है. भारत ने साल 2013 में खेले गए इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. एमएस धोनी इस टीम के कप्तान थे. बता दें, वरुण आरोन का जन्म 29 अक्टूबर 1989 को हुआ था.

ALSO READ: ‘2036 ओलंपिक निश्चित रूप से भारत में होने चाहिए’: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें