माओवादियों को दिए जाने वाले 150 कम्बल के साथ मुखिया गिरफ्तार

जमुई-मुंगेर : बिहार के जमुई जिला के खैरा थाना अंतर्गत हरनी पंचायत के मुखिया महेश तांती के घर से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों को दिए जाने के लिए रखा गया 150 कम्बल आज बरामद किया. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तांती के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 10, 2013 12:30 AM

जमुई-मुंगेर : बिहार के जमुई जिला के खैरा थाना अंतर्गत हरनी पंचायत के मुखिया महेश तांती के घर से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों को दिए जाने के लिए रखा गया 150 कम्बल आज बरामद किया.

मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तांती के घर से पुलिस ने आज इन कम्बलों को बरामद किया. उन्होंने बताया कि तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Next Article

Exit mobile version