चला ‘झाड़ू’ अभियान

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की शहर की सड़कों की सफाई पटना : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने सड़कों की सफाई की. यह सफाई अभियान कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से राजापुल के बीच दो किमी की दूरी में चलाया गया. पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र ने बताया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 16, 2013 6:05 AM

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की शहर की सड़कों की सफाई

पटना : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने सड़कों की सफाई की. यह सफाई अभियान कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से राजापुल के बीच दो किमी की दूरी में चलाया गया. पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र ने बताया कि इस अभियान से जन सरोकार के क्षेत्र में नई शुरुआत होगी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता सड़क के किनारे की गंदगी की सफाई की. कांग्रेस अध्यक्ष खुद ने भी सफाई की.

इस दौरान उन्होंने आम लोगों से कहा कि आप सफाई का काम खुद करें, क्योंकि पटना नगर निगम निकम्मी हो चुकी है. इस अभियान में श्याम सिंह धीरज, ब्रजेश पांडेय, प्रवीण सिंह कुशवाहा समीर कुमार महासेठ सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ता भाग लिये.

Next Article

Exit mobile version