भागलपुर में कांग्रेस पर कैसे भारी पड़े JDU के अजय मंडल? अजीत शर्मा 6 विधानसभा में एक से ही बढ़त ले सके

बिहार के भागलपुर संसदीय सीट से जदयू के अजय मंडल ने कांग्रेस के अजीत शर्मा को हराया है. जानिए कहां भारी पड़े अजय मंडल..

By ThakurShaktilochan Sandilya | June 5, 2024 11:58 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भागलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर देर शाम तक चली. भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से 1,04,868 मतों से एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल (जदयू) ने जीत हासिल की. कांग्रेस को लंबे अरसे बाद अपने गढ़ रहे सीट पर जीत की उम्मीद थी लेकिन अजीत शर्मा की हार से वो उम्मीद टूट गयी.

भागलपुर में अजय मंडल और अजीत शर्मा में हुई टक्कर

भागलपुर संसदीय सीट पर जदयू ने फिर एकबार अपने मौजूदा सांसद अजय मंडल पर ही भरोसा जताया था और उनको टिकट देकर मैदान में उतारा था. अजय मंडल इस बार जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा लोगों के बीच थी. एंटी इनकंबेंसी का असर भी दिखने की संभावना यहां लोग जता रहे थे. अजीत शर्मा को कांग्रेस से टिकट मिला तो अजीत शर्मा ने प्रचार की शुरुआत ही अजय मंडल के ऊपर हमला बोलते हुए शुरू किया था. उन्हें उम्मीद थी कि जनता अजय मंडल के सामने विकल्प के तौर पर उन्हें चुन लेगी. लेकिन मतगणना के दौरान इससे ठीक विपरित दृश्य दिखा. अजय मंडल लगातार मुकाबले में आगे ही बने रहे.

अजय मंडल को 5 विधानसभा में मिली लीड

अजय मंडल को इस चुनाव में कुल 5,36,031 वोट मिले. वहीं 4,31,163 मत पाकर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को हार का सामना करना पड़ा. विधानसभावार बात करें तो अजीत शर्मा भागलपुर विधानसभा के विधायक हैं और उन्हें केवल इसी विधानसभा से बढ़त हासिल हुई. बाकि 5 अन्य विधानसभा कहलगांव, पीरपैंती, गोपालपुर, बिहपुर और नाथनगर से जदयू के अजय मंडल ने ही बढ़त हासिल की है. यानी अजीत शर्मा भागलपुर शहरी इलाके समेत विधानसभा क्षेत्र में जनता का अधिक समर्थन हासिल कर पाए लेकिन अन्य विधानसभाओं में अजय मंडल ही हावी रहे.

ALSO READ: Bihar Results: सारण में सबसे कम तो मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक अंतर से हुई जीत

अजय मंडल 22 राउंड की गिनती में बढ़त लिए..

26 राउंड की गिनती में 4 बार ही अजीत शर्मा को बढ़त मिली बांकि 22 राउंड में अजय मंडल ही आगे बढ़ते रहे. राहुल गांधी प्रचार करने भागलपुर आए थे. बावजूद उसके कांग्रेस को यहां जीत नहीं मिल सकी. परिणाम बताता है कि अजीत शर्मा जदयू उम्मीदवार अजय मंडल को हराने के लिए जरूरी उनके परंपरागत वोट में सेंधमारी नहीं कर सके. अजय मंडल गंगोता समाज से आते हैं और उनके स्वजातीय वोटरों ने भी मजबूती से उनका साथ दिया.

26 राउंड में संपन्न हुई मतगणना

राउंड : अजय मंडल : अजीत शर्मा

  • 01 : 25698 : 19359
  • 02 : 51535 : 36324
  • 03 : 73790 : 57773
  • 04 : 98188 : 77481
  • 05 : 126923 : 92377
  • 06 : 154631 : 108847
  • 07 : 179232 : 124056
  • 08 : 202228 : 143401
  • 09 : 222912 : 165830
  • 10 : 241290 : 191334
  • 11 : 267215 : 211558
  • 12 : 293493 : 228349
  • 13 : 315214 : 247897
  • 14 : 336991 : 267508
  • 15 : 361640 : 284533
  • 16 : 386366 : 304007
  • 17 : 410252 : 321876
  • 18 : 431879 : 344366
  • 19 : 448782 : 360726
  • 20 : 464634 : 370876
  • 21 : 480523 : 382530
  • 22 : 493792 : 399307
  • 23 : 510361 : 412501
  • 24 : 526619 : 422837
  • 25 : 534195 : 429664
  • 26 : 536031 : 431163

Next Article

Exit mobile version