विधायक ने किया आर्यभट पब्लिक स्कूल का निरीक्षण

फोटो:10-मौके पर उपस्थित विधायक व विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय भाजपा पद्म पराग राय वेणु ने नप क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में अवस्थित शिक्षण संस्थान आर्यभट पब्लिक स्कूल पहुंच कर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विधायक ने विद्यालय की विधि व्यवस्था, क्लास रूम, पुस्तकालय, आवासीय बच्चों के रहन सहन की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 13, 2014 8:02 PM

फोटो:10-मौके पर उपस्थित विधायक व विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय भाजपा पद्म पराग राय वेणु ने नप क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में अवस्थित शिक्षण संस्थान आर्यभट पब्लिक स्कूल पहुंच कर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विधायक ने विद्यालय की विधि व्यवस्था, क्लास रूम, पुस्तकालय, आवासीय बच्चों के रहन सहन की स्थिति व भोजन मेनू को देखा. विधायक श्री वेणु ने वर्ग अष्टम तक के छात्र-छात्राओं से भी मिले. छात्र-छात्राओं ने विधायक को महान आंचलिक कथाकार स्व फणीश्वरनाथ रेणु द्वारा रचित कई पुस्तकों का नाम बताया व उसमें लिखी कहानियों को संक्षेप में सुनाया. मौके पर विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार झा, शिक्षक मिथिलेश, दिलीप, अभ्यानंद, रत्न, विकास, अन्नु, खुशी के अलावा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा, अनुराग राय आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version