घर-घर जाकर बनायें सदस्य
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठकफोटो: 12-बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जोगबनीमंडल भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय डीएनबी लिटिल स्कूल में मंडल अध्यक्ष राज नंदन यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को […]
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल की बैठकफोटो: 12-बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जोगबनीमंडल भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय डीएनबी लिटिल स्कूल में मंडल अध्यक्ष राज नंदन यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत के सभी वार्डों में घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाने के काम में लगने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में छह जनवरी तक बैठक कर सदस्यता अभियान में गति लायें. भाजपा मंडल अध्यक्ष राज नंदन यादव ने कहा कि जोगबनी मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारियों को नगर पंचायत के 19 वार्डों में बैठक करने का निर्देश दे दिया गया है. अधिक से अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से जन संपर्क अभियान चला रहे हैं. मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी वीरेंद्र पासवान, जल प्रबंधन जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रिय, क्रीड़ा मंच जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, महिला मंच जिला मंत्री नीता सिन्हा, इंदू देवी, अरविंद कुमार साह, दीपक अग्रवाल, महामंत्री पवन सिंह, गणेश गुप्ता, अरविंद कुमार साह, नरेश यादव, जय सिंह, रवींद्र, सुबोध मेहता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.