हत्या के बाद अब परिजनों को मिल रही धमकी

परिजनों ने विधायक व थानाध्यक्ष से लगायी न्याय की गुहारफोटो:6-विधायक से गुहार लगाते परिजन प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत निवासी 50 वर्षीय शीतल मंडल की हत्या कर अपराधियों ने 11 मार्च 2015 को उनका शव मकई के खेत में फेंक दिया था. घटना को लेकर मृतक के पुत्र विनोद मंडल ने थाना कांड […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 11, 2015 7:04 PM

परिजनों ने विधायक व थानाध्यक्ष से लगायी न्याय की गुहारफोटो:6-विधायक से गुहार लगाते परिजन प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत निवासी 50 वर्षीय शीतल मंडल की हत्या कर अपराधियों ने 11 मार्च 2015 को उनका शव मकई के खेत में फेंक दिया था. घटना को लेकर मृतक के पुत्र विनोद मंडल ने थाना कांड संख्या 102/15 दर्ज कराते हुए पांच व्यक्तियों को नामजद बनाया था, लेकिन घटना के एक माह के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इसके कारण हत्यारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. अपराधी अब परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हंै. इससे पीडि़त विनोद मंडल, विकास मंडल, द्रोपदी देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, प्रियंका देवी, सूचिता मंडल आदि भयभीत हैं. उन्होंने शनिवार को नरपतगंज थाना पहुंच थानाध्यक्ष अमित कुमार व विधायक देवयंती देवी से न्याय की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही पलासी के कमल मंडल, छोटू मंडल, धीरज पाल, शंभु मंडल आदि द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है और दर्ज मुकदमा को उठाने के लिए दबाव दिया जा रहा है. नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इससे परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं. वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Next Article

Exit mobile version