फारबिसगंज में निकाली कलश शोभा यात्रा

फोटो:12-कलश यात्रा में शामिल महिलाएं प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के शैक्षणिक संस्थान जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय के परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर बुधवार को स्थानीय जगदीश मील परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल किशोरियां व महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 6, 2015 8:05 PM

फोटो:12-कलश यात्रा में शामिल महिलाएं प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के शैक्षणिक संस्थान जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय के परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर बुधवार को स्थानीय जगदीश मील परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल किशोरियां व महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. शोभा यात्रा में शामिल घुड़सवार आकर्षण का केंद्र रहे. शोभा यात्रा में विधायक पद्म पराग राय वेणु, भागवत कथा व्यास डॉ संजय कृष्ण शलील, अनंत झा, सुमित्रा देवी, जीवानंद झा, शंकर झा, रामानंद झा, बबलू झा, नप के मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल, वीणा देवी, नीलिमा साह, शिवानी सिंह, रीता गुप्ता, रंजीत राय सहित अन्य उपस्थित थे. विधायक श्री वेणु, कथा व्यास डॉ शलील, आयोजिका सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया.

Next Article

Exit mobile version