एक ही रात तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी

प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने 16 केवीए का तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिया. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली. बताया गया कि बुधवार की रात चोरी हुआ ट्रांसफॉर्मर रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या एक, ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या दो व पूर्व विधायक दयानंद यादव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 11, 2015 8:04 PM

प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने 16 केवीए का तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिया. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली. बताया गया कि बुधवार की रात चोरी हुआ ट्रांसफॉर्मर रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या एक, ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या दो व पूर्व विधायक दयानंद यादव के घर के सामने लगा था. ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना नरपतगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.उन्होंने ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन जल्द करने की बात कही.

Next Article

Exit mobile version