विधायक के भाई का निधन

अररिया: रानीगंज के भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव के बड़े भाई पृथ्वी चंद्र ऋषिदेव के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है. पृथ्वी चंद्र ऋषिदेव मध्य विद्यालय खरहट बरमोत्तरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह किशनगंज […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 16, 2013 11:38 PM

अररिया: रानीगंज के भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव के बड़े भाई पृथ्वी चंद्र ऋषिदेव के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है. पृथ्वी चंद्र ऋषिदेव मध्य विद्यालय खरहट बरमोत्तरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह किशनगंज संगठन प्रभारी आलोक कुमार भगत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय विधायक के कंधे पर उनके दो भाइयों के निधन के बाद संपूर्ण परिवार की जिम्मेवारी आ पड़ी है. शोक व्यक्त करने वालों में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल, विधायक देवयंती देवी, पद्म पराग राय वेणु, पूर्व महामंत्री सुरेंद्र झा, उदय कुमार उदय, अचमित ऋषिदेव, जिला पार्षद राजू झा, कुंदन चौधरी, संतोष सुराना, सुधीर भगत, नवीन यादव, संजय झा, उमेश मिश्र, दिलीप मेहता, रिंकू वर्मा, मनोज झा, देवानंद मिश्र, शंकर ठाकुर, आलोक साहा, राजनंदन यादव, वरुण जायसवाल, विजय जैन, विक्की दत्ता, राजू ऋषिदेव आदि शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version