देवेंद्र सिंह की पुण्य तिथि पर बच्चों ने किया कविता पाठ

देवेंद्र सिंह की पुण्य तिथि पर बच्चों ने किया कविता पाठ प्रतिनिधि, ठाकुरगंजस्व देवेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में बाल कवि गोष्ठी का आयोजन प्रखंड हुआ. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों द्वारा कविता पाठ, जीवन में स्वच्छता के महत्व, सामाजिक समरसता, नैतिक शिक्षा, साइवर अपराध जैसे विषयों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 15, 2015 7:07 PM

देवेंद्र सिंह की पुण्य तिथि पर बच्चों ने किया कविता पाठ प्रतिनिधि, ठाकुरगंजस्व देवेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में बाल कवि गोष्ठी का आयोजन प्रखंड हुआ. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों द्वारा कविता पाठ, जीवन में स्वच्छता के महत्व, सामाजिक समरसता, नैतिक शिक्षा, साइवर अपराध जैसे विषयों पर कविता पाठ किया गया. इस दौरान बच्चों ने स्वरचित कविताएं भी सुनायी, जिसमें गुलाम यजदानी की स्वरचित कविता को सबने सराहा. इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी वर्ग पांच द्वारा पर्यावरण का जीवंत उदाहरण स्वयं वृक्ष के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसे काफी सराहा गया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मजलुम अंसारी ने किया. कार्यक्रम में मो जमील अख्तर, प्रो मनोज सिंह, शेखर चंद्र अग्रवाल, ननी गोपाल घोष, सुधांशु सितारा,विनोद यादव, देवकी अग्रवाल, प्रो दिलीप यादव, उमेश ठाकुर, आलोक सिंह, हरदेव सिंह, रोशन कुमार, अमित सिन्हा, रोहित बोल, अतुल आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version