धूमधाम से मनाया जायेगा अटल जी का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया जायेगा अटल जी का जन्मदिन प्रतिनिधि ठाकुरगंज(किशनगंज)भाजपा नगर मंडल की बैठक शिवानंद भवन में हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा ने की. बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को यादगार के रूप में मनाने पर विचार विमर्श हुआ. आगामी 25 दिसंबर को धूमधाम से अटल जी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 20, 2015 7:43 PM

धूमधाम से मनाया जायेगा अटल जी का जन्मदिन प्रतिनिधि ठाकुरगंज(किशनगंज)भाजपा नगर मंडल की बैठक शिवानंद भवन में हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा ने की. बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को यादगार के रूप में मनाने पर विचार विमर्श हुआ. आगामी 25 दिसंबर को धूमधाम से अटल जी का जन्म दिवस मनाया जायेगा. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नव मनोनीत नगर अध्यक्ष श्री सिन्हा को बधाई दी. बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद यादव, प्रदीप जैन, क्षेत्रीय प्रभारी किसान मोर्चा संजय पोद्दार, लोकसेवा मंच के अनिल महाराज, सिपाही यादव, जयंत गांगुली, महिला मोर्चा की द्रोपदी देवी, प्रखंड महामंत्री युवा मोर्चा पप्पू तिवारी, अधिवक्ता बलराम साह, अतुल सिंह, मनीष ऋषिदेव, अरविंद झा सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित हुए.

Next Article

Exit mobile version