गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिन पर मनाया जायेगा प्रकाश उत्सव
गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिन पर मनाया जायेगा प्रकाश उत्सव प्रतिनिधि, अररिया गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती पर 349वां प्रकाश उत्सव आगामी 18 से 20 जनवरी तक श्री गुरु सिंह सभा कुआड़ी में मनाया जायेगा. यह जानकारी श्री गुरु सिंह सभा कुआड़ी के प्रबंधक कमेटी के सरदार तरजीत सिंह द्वारा दी गयी […]
गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिन पर मनाया जायेगा प्रकाश उत्सव प्रतिनिधि, अररिया गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती पर 349वां प्रकाश उत्सव आगामी 18 से 20 जनवरी तक श्री गुरु सिंह सभा कुआड़ी में मनाया जायेगा. यह जानकारी श्री गुरु सिंह सभा कुआड़ी के प्रबंधक कमेटी के सरदार तरजीत सिंह द्वारा दी गयी है. जानकारी अनुसार गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 349वीं जयंती तीन दिवसीय गुरु पर्व के रूप में 18 से 20 जनवरी तक मनायी जायेगी. 19 जनवरी को नगर भ्रमण व विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी. 18 जनवरी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ आरंभ होगा. 19 जनवरी को अखंड पाठ का मध्य तथा 20 जनवरी को अखंड पाठ की समाप्ति की जायेगी. इसी दिन शब्द कीर्तन, कथा व्याख्यान व दो बजे दिन से अरदास व कराह प्रसाद तथा गुरु का लंगर का आयोजन किया गया है.