ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत
सिकरिया हाॅल्ट स्थित डाउन लाइन पर हुई घटना
By DEVENDRA DUBEY |
April 17, 2025 6:45 PM
आरा. दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर एवं बनाही स्टेशन के बीच सिकरिया हाॅल्ट स्थित डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात बुजुर्ग की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख़्त नहीं हो पायी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 12, 2026 7:05 PM
January 12, 2026 7:01 PM
January 12, 2026 6:56 PM
January 12, 2026 6:53 PM
January 12, 2026 6:30 PM
January 12, 2026 6:25 PM
January 12, 2026 6:11 PM
January 12, 2026 6:07 PM
January 11, 2026 9:06 PM
January 11, 2026 9:02 PM
