profilePicture

व्यापार मंडल गोदाम तक नहीं पहुंच रहे वाहन, हो रही परेशानी

व्यापार मंडल गोदाम तक नहीं पहुंच रहे वाहन, हो रही परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा व्यापार मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक व्यापार मंडल गोदाम परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने की. बैठक में किसानों से धान खरीद पर विस्तार से चर्चा की गयी. गोदाम तक वाहन पहुंचने में हो रही कठिनाई पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 13, 2016 6:53 PM

व्यापार मंडल गोदाम तक नहीं पहुंच रहे वाहन, हो रही परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).हसपुरा व्यापार मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक व्यापार मंडल गोदाम परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने की. बैठक में किसानों से धान खरीद पर विस्तार से चर्चा की गयी. गोदाम तक वाहन पहुंचने में हो रही कठिनाई पर चर्चा करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि गोदाम के आगे कई पेड़ पौधे हैं, जिससे गोदाम तक वाहन नहीं पहुंच पाता है. गोदाम तक रास्ता के लिए पेड़-पौधों को कटवाने के लिए आग्रह वन विभाग व अंचलाधिकारी से किया गया है. पर, समस्या का समाधान नहीं किया जा सका. खरीद की गयी धान को गोदाम में पहुंचाने में पोलदारी खर्च का बोझ अधिक पड़ रहा है. इससे किसानों के साथ-साथ अध्यक्ष को परेशानी हो रही है. अशोक सिंह ने शीघ्र इस समस्या का समाधान के लिए अधिकारियों से मांग की है. बैठक में लक्ष्य से अधिक धान खरीदारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

Next Article

Exit mobile version