पैक्स चुनाव में अशांति फैलाने वाले गिरफ्तार

फोटो 12 बांका 4 : पुलिस के साथ दोनों व्यक्ति प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सादपुर पैक्स पर चुनाव के दौरान केंद्र पर अशांति फैलने वाले दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पैक्स चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे बगल गांव के दो लोगों ने हल्ला करने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 12, 2014 11:05 PM

फोटो 12 बांका 4 : पुलिस के साथ दोनों व्यक्ति प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सादपुर पैक्स पर चुनाव के दौरान केंद्र पर अशांति फैलने वाले दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पैक्स चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे बगल गांव के दो लोगों ने हल्ला करने लगा. इसकी जानकारी केंद्र पर मौजूद कर्मी ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एस आई मणी कुमारी अपने दल बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच कर घनश्याम मंडल व रोहित मंडल को गिरफ्तार कर थाना लाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह बताया की चुनाव के दौरान दोनों लोगों ने केंद्र पर अशांति फैला रहे थे जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. देर शाम दोनों को पीआर बॉण्ड के आधार पर छोड़ दिया गया.

Next Article

Exit mobile version