पैक्स गोदाम का विधायक किया उदघाटन

फोटो : 6 बांका 8 : बैठक के दौरान उपस्थित पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि, बांका प्रखंड क्षेत्र के समुखिया पंचायत में नवनिर्मित पैक्स गोदाम धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने किया. इस दौरान उन्होंने राशि मुहैया कराने के साथ साथ धान अधिप्राप्ति के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि छोटे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 6, 2014 11:02 PM

फोटो : 6 बांका 8 : बैठक के दौरान उपस्थित पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि, बांका प्रखंड क्षेत्र के समुखिया पंचायत में नवनिर्मित पैक्स गोदाम धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने किया. इस दौरान उन्होंने राशि मुहैया कराने के साथ साथ धान अधिप्राप्ति के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि छोटे किसान धान की तैयारी के साथ ही पैसे की जरूरत के लिए फसल को औने- पौने दामों में बेचने लगते है. इससे किसानों को घाटा होता है. इसलिए यथाशीघ्र धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पूरी की जाय. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा निर्धारित राशि पर ही धान की खरीद हो ताकि किसानों को समुचित लाभ मिल सकें. इस दौरान सहकारिता मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष महेंद्र मंडल, सादपुर पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, सुनील चटर्जी, मुकेश सिन्हा, सच्चिदानंद शर्मा, चंद्र भानू, नरेंद्र मंडल, विजय मंडल, गणेश मंडल, बव्वन झा आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version