profilePicture

छह को होगी कुशवाहा राजनीतिक चेतना महारैली

बेगूसराय(नगर). शहर के श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में जिला कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच की बैठक पूर्व सांसद राजवंशी महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आगामी 6 दिसंबर को कुशवाहा राजनीतिक चेतना महारैली का आयोजन किया जायेगा. इस महारैली में नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी, मद्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 23, 2014 9:01 PM

बेगूसराय(नगर). शहर के श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में जिला कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच की बैठक पूर्व सांसद राजवंशी महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आगामी 6 दिसंबर को कुशवाहा राजनीतिक चेतना महारैली का आयोजन किया जायेगा. इस महारैली में नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी, मद्य एवं निबंधन मंत्री अवधेश कुशवाहा, सिंचाई मंत्री मनोज कुशवाहा, किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा भाग लेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए चेरियाबरियारपुर की विधायिका मंजु वर्मा ने इस महारैली को सफल बनाने के लिए जागरू कता अभियान चलाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कुशवाहा राजनीतिक चेतना महारैली ऐतिहासिक होगी. मौके पर नंद किशोर कुशवाहा, बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, पूर्व जिप सदस्य दिलीप महतो, मुखिया सुखराम महतो, मंसूरचक प्रखंड प्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया सरोजनी देवी, हेमा मौर्य समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

Next Article

Exit mobile version