वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
साहेबपुरकमाल. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र विश्वास ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों का उपयोग वास्तविक लाभुकों के लिए होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसके लिए 20 […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 13, 2014 10:02 AM
साहेबपुरकमाल. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र विश्वास ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों का उपयोग वास्तविक लाभुकों के लिए होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसके लिए 20 दिसंबर को सभी वार्ड में वार्ड सभा आयोजित कर इसकी समीक्षा करें. प्रशिक्षक गुंजन कुमार ने सामाजिक अंकेक्षण का महत्व एवं इसके संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी वार्ड सदस्यों को दी. साथ ही सामाजिक अंकेक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या पर भी विचार करते हुए उसके निराकरण के लिए पहल पर बल दिया गया. प्रशिक्षण के समय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं भी उपस्थित थीं.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:21 PM
January 16, 2026 10:20 PM
January 16, 2026 10:19 PM
January 16, 2026 10:18 PM
January 16, 2026 10:17 PM
January 16, 2026 10:16 PM
January 16, 2026 10:14 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 10:12 PM
January 16, 2026 10:11 PM
