महेशखूंट जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जोरदार स्वागत

तसवीर-6-बेगूसराय में ट्रैफिक चौक पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का स्वागत करते लोजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताशहर के ट्रैफिक चौक पर लोजपा कार्यकर्त्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को दी शुभकामनाएंबेगूसराय (नगर). महेशखूंट जाने के क्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान का बेगूसराय में जोरदार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 2, 2015 7:03 PM

तसवीर-6-बेगूसराय में ट्रैफिक चौक पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का स्वागत करते लोजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताशहर के ट्रैफिक चौक पर लोजपा कार्यकर्त्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को दी शुभकामनाएंबेगूसराय (नगर). महेशखूंट जाने के क्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान का बेगूसराय में जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर जिले की सीमा राजेंद्र पुल पर लोजपा नेता बालमुकुंद सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पासवान, प्रेम कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसी क्रम में शहर के ट्रैफिक चौक पर मंत्री श्री पासवान का पूर्व से खड़े लोजपा के बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने अभिवादन किया. इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल चौधरी, खोदाबंदपुर प्रमुख मिथिलेश मिश्र, लोजपा नेता आजाद सहनी, दासो पासवान, निशा कुमारी, घनश्याम कुमार, नित्यानंद पासवान समेत अन्य लोजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. केंद्रीय मंत्री श्री पासवान के बेगूसराय होकर आगे बढ़ने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी.

Next Article

Exit mobile version