आर्यसमाजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

गढ़हारा. दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी राजसिंहजी आर्य के निधन की खबर सुनते ही आर्य जगत समेत आर्य समाज, गढ़हारा, बरौनी में शोक छा गयी है. मंगलवार को दिवगंत आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज, गढ़हारा मंदिर में शांति यज्ञ हवन पुरोहित अशोक प्रसाद के द्वारा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के दूसरे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 6, 2015 7:02 PM

गढ़हारा. दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी राजसिंहजी आर्य के निधन की खबर सुनते ही आर्य जगत समेत आर्य समाज, गढ़हारा, बरौनी में शोक छा गयी है. मंगलवार को दिवगंत आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज, गढ़हारा मंदिर में शांति यज्ञ हवन पुरोहित अशोक प्रसाद के द्वारा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें उपस्थित मंत्री पिंटू कुमार, मनोहर आर्य, सुशील राणा, राजेंद्र आर्य, सुखेन आर्य, मंत्राणि गोदावरी देवी, नीलम देवी, ललित देवी, कमला देवी, माया देवी, सोनू आर्य समेत दर्जनों आर्य सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. विदित हो कि पांच जनवरी को हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गयी थी.

Next Article

Exit mobile version